
*पुलिस थाना खनियाधाना द्वारा मवेशीयों से भरे मिनी पिकअप के साथ 3 आरोपियों को दबोचा*
शिवपुरी। दिनांक 28.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बुदनानदी के पास ग्राम कुम्हर्रा में एक मिनि लोडिंग पिकअप वाहन से कुछ लोग क्रूरता पूर्वक भरकर कहीं ले जा रहें हंै सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. दिलीप पाण्डे के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर पिकअप वाहन को घेराबंदी कर पकड़कर 3 आरोपियों शाहरूख खाॅन, शहंशाह खाॅन,खालिक खाॅन निवासीगण खनियाधाना को दबोचा जिनके कब्जे से मिनी पिकअप लोडिंग क्रमांक यूपी 93 बीटी 6416 में 6 पड़ा और एक भैंस कुल कीमत 568500 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment