Press "Enter" to skip to content

भाजपा मंडल दिनारा में हुआ विजय संकल्प रैली का भव्य शुभारंभ | Dinara News

रानू राजपूत÷दिनारा : भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार खटीक शनिवार को करैरा विधानसभा के मंडल दिनारा में  विजय संकल्प बाइक रैली में सामिल हुए इस दौरान उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ करते हुए कहा कि वीरता दिखाकर और पाकिस्तान के एफ-16 जहाज को गिराकर वीर पायलट अभिनंदन कल देश वापस आए हैं. हम उनका ह्रदय से अभिनंदन करते हैं. आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी लोग ये संकल्प करें कि फिर से एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. इस संदेश को सभी कार्यकर्ताओं को देश के सवा सौ करोड़ लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि ‘ठगबंधन’ वाली सारी पार्टियां जाति, धनबल, बाहुबल, परिवारवाद और तुष्टिकरण के आधार पर चुनाव लड़ती हैं, जबकि भाजपा का चुनाव लड़ने का आधार जनसम्पर्क और लोकसंपर्क है. चुनाव का मुद्दा देश को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना होना चाहिए…चुनाव का मुद्दा देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होना चाहिए और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए होना चाहिए..।।भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता  ने कहा कि देश के गौरव को आसमान पर ले जाने का काम, देश की सुरक्षा का काम और पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने का काम केवल मोदी जी ही कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आतंकवाद को जवाब देने का कभी जज्बा नहीं रहा और न ही देश के जवानों के खून का बदला लेने की कभी हिम्मत रही. कांग्रेस में पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की कभी हिम्मत नहीं की..।।
भाजपा जिला मंत्री शिव सिंह यादव ने कहा कि पाकिस्तान पर पिछले चार दिन बहुत भारी रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और उनके 21 दलों की प्रेस कॉन्फेंस के बाद पाकिस्तान को खुश होने का मौका मिला आजकल विपक्ष के नेता एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं. मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि आप भी बहुत समय तक सत्ता में रहे हैं. 1990 से ये देश आतंकवाद से पीड़ित रहा है, लेकिन क्या कभी इन्होंने आतंकवादियों को जवाब देने का हौंसला दिखाया..।।
कार्यक्रम में राजकुमार खटीक जिला महामंत्री बैंक डायरेक्टर देवेंद्र वेमटे मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता जिला मन्त्री शिवसिह  यादव मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश कंथरिया महामंत्री वीरेन्द्र यादव कैलाश लोधी किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामकिशन यादव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीटू दुबे अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम सिया परिहार साहव सिह यादव राजेश केवट निककी केवट अजय लोधी कपूर लोधी अर्जुन सिह यादव राजेन्द्र राय वल्ला सोनी मुकेश सोलंकी
आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!