Press "Enter" to skip to content

42वें कलेक्टर के रूप में श्री अनुराग चौधरी ने पदभार संभाला | Gwalior News

ग्वालियर। ग्वालियर के 42वें कलेक्टर के रूप में श्री अनुराग चौधरी ने पदभार संभाला। श्री अनुराग चौधरी भारतीय प्रशासनि सेवा के 2010 बैच के ऑफीसर हैं। इससे पूर्व वे सिंगरौली जिले के कलेक्टर रहे हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने 6 मार्च को प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर पदभार संभाला। उन्होंने पूर्व कलेक्टर श्री भरत यादव से चार्ज लिया। पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी के पदभार ग्रहण करने पर सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा, एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्री अनूप सिंह सहित अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नवागत कलेक्टर का स्वागत किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!