Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस ने दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट में फरार वारंटी दबोचा – dinara news

पास्को एक्ट के मामले में 4 साल से फरार था
दिनारा। दिनारा पुलिस ने पास्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को मुखबिर की सूचना से हरियाणा राज्य से दबोच लिया। दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा ने बताया कि आरोपित मुकेश उर्फ कन्हैया पुत्र ज्यालाप्रसाद लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा अपने ही ग्राम की एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 4 साल से फरार चल रहा था साथ ही आरोपित पर एक अन्य आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो गया था। उपरोक्त आरोपित को दिनारा पुलिस ने बावल चौक जिला रेवाड़ी हरियाणा से दबोच कर न्यायलय में पेश किया। इस कार्रवाई में दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा, थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम, प्रधान आरक्षक नारायण बंजारा, अमितसिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!