
दिनारा। नरवर जनपद क्षेत्र के बरुआ धाम पर 6 मई को आयोजित होने वाले क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी को लेकर क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन बरुआ धाम मंदिर पर किया गया है। जिसमें क्षत्रिय महासभा इकाई के पदाधिकारियों सहित समाज बंधु शामिल होंगे। क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष केपी सिंह बैस, मीडिया प्रभारी चंद्रभान सिंह परमार ने बताया कि बैठक 11 बजे से आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में भाग लेने वाले वर-कन्या पक्ष के पंजीयन 10 मार्च से प्रारम्भ होकर 20 अप्रैल तक किए जाएंगे।






Be First to Comment