
शिवपुरी। 11 के.व्ही. भेड़फार्म फीडर पर 17 अप्रैल को आवश्यक रख-रखाव के कार्य किए जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक माधवनगर, गणेश कालोनी, नवाब साहब रोड, मनियर पार्क, टोगरा रोड के पास आईटीबीपी गेट के सामने, राईन मार्केट, राघवेन्द्र नगर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।




