Press "Enter" to skip to content

Big News : बैराड़ में सराफा व्यवसायी की दुकान से लुटेरी महिला गैंग ने पार किए 6 लाख के गहने- Baiard News

 

शिवपुरी। महिलाओं की एक शातिर गैंग ने शिवपुरी के बैराड़ में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं की इस गैंग ने बैराड़ नगर के सराफा व्यापारी रमेश सोनी की दुकान से गहनों से भरा बॉक्स उड़ा दिया। व्यापारी ने बताया कि चोरी गए गहनों की कीमत 6 लाख रुपए करीब है।

बैराड़ नगर पुलिस थाना क्षेत्र में रमेश सोनी की सोने.चांदी की दुकान है। करीब 1 बजे 5 महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंची। उन्होंने यहां 500 रुपए कीमत की पायजेब खरीदी। महिलाओं ने व्यापारी को सोने के कुछ और गहने दिखाने को कहा। इस पर व्यापारी रमेश सोनी ने महिलाओं को सोने की चूड़ियांए पेंडलए झुमकी भी दिखाई। इसी दौरान साथ में आईं महिलाओं ने व्यापारी को बातों में लगाकर उसका ध्यान भटकायाए इसी दौरान गिरोह की महिलाओं ने गहनों के भरा बॉक्स उड़ा दिया। बॉक्स में करीब 200 ग्राम सोने के गहने थे।
व्यापारी को तुरंत ये समझ में नहीं आयाए लेकिन महिलाओं के जाने के बाद जब वो सामान रख रहे थे तब उन्हें ध्यान आया कि एक बॉक्स गायब है। उन्होंने तुरंत आसपास जाकर महिलाओं को देखा लेकिन महिलाएं गायब हो चुकी थी।
जब उसने पास में अपने भाई को वारदात का बताया तो पता चला कि ये महिलाएं पहले भाई की दुकान में गई थी। लेकिन वहां दुकान टटोलने के बाद उन्हें सीसीटीवी कैमरे दिखे तो वे बिना कुछ लिए वहां से निकल गई।
सराफा व्यापारी ने तुरंत बैराड़ थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बस स्टैंड से लेकर आसपास के कई स्थानों पर इसकी सूचना भी कराईए लेकिन महिलाएं कहीं नहीं मिली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!