शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अंगोलीचक में चोरों ने एक घर से चार क्विंटल मंूगफली चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो संदेहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दिनेश पुत्र गेंदालाल जैन निवासी गणेश बाजार नरवर ने बताया कि 17 मार्च को सुबह के समय उसके घर से चार क्विंटल मूंगफली के कट्टे चोरी हो गए। मामले में उसे सोनू कुशवाह, उमराव कुशवाह पर शक है। जिस आधार पर वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।




