
बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत रंजिश को लेकर एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। फरियादी अशोक पुत्र मांगीलाल आदिवासी निवासी ग्राम सैगड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कैलाश पुत्र मरता धाकड़ से उसकी रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर शनिवार को जब वह खेत पर था तभी कैलाश, नरेंद्र, विशंभर धाकड़ निवासी सेंगड़ा आए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। बाद में आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। इसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment