Press "Enter" to skip to content

अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरप्तार | Dinara News


मोटरसाइकिल सहित एक कट्टा दो जिंदा राउंड बरामद

दिनारा। दिनारा पुलिस ने मुखबीरकी सूचना पर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरप्तार किया जिसमें एक युवक के पास एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा दो राउंड भी बरामद किए। 
दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना के जरिये कुचलोंन तिराहे पर चैकिंग लगाकर आरोपी सतीश पुत्र बिरखे अहिरवार उम्र 30 साल निवासी बैदोरा थाना बबीना जिला झांसी उप्र ,आनन्दी पुत्र आशाराम धोबी उम्र 46 साल निवासी मुराई थाना बबीना जिला झांसी उप्र अपनी डिस्कवर मोटरसाइकिल में दो प्लास्टिक की कट्टीयो में करीब 70 लीटर कच्ची शराब लिए आ रहा था तो आरोपी गण पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने उनके पीछे भागकर उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो आरोपी सतीश के पास एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउंड भी मिले पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरप्तार कर आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियो को न्यायालय में पेश किया। उक्त कार्यवाही में दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा,आरक्षक देवेंद्र पारासर,आरक्षक रामबीर बघेल,आरक्षक मनीष गोस्वामी,आरक्षक पीकेश कुमार,पुष्पेंद्र चौहान,अरबिंद माझी,सहित सेंनिक धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!