Press "Enter" to skip to content

दिनारा क्षेत्र के गांव-गांव में ठेकेदार द्वारा बिकवाई जा रही अवैध शराब | Dinara News

दिनभर होती गांवों में शराब की सप्लाई, प्रशासन मौन 
दिनारा। दिनारा क्षेत्र में शराब ठेकेदार द्वारा शासन की नियमों की अवेहलना कर खुलेआम गांव गांव में शराब बेचने का कारोबार किया जा रहा है जिससे लगातार गांवो के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे है ऐसा नही है कि ठेकेदार की इनसब करतूतों का प्रशासन को जानकारी न हो लेकिन धनबल  सुविधा शुल्क के कारण पुलिस सहित आबकारी विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है जिससे यह कारोबार धीरे धीरे करके लगातर बढ़ता चला जा रहा है।
हर जगह आसानी से मिल रही शराब 
शायद आप अगर किसी बड़े शहर में शराब के लिए भटकते रहते होंगे लेकिन दिनारा क्षेत्र में कदम कदम में होटल ढाबा ,चैराहे पर परचूनी दुकानों पर ओर हर गांव में लगभग एक दो जगह आपको अंग्रेजी व देशी शराब आसानी से मिल जाएगी 
हाइवे पर बनी मिनी कलारी 
ठेकेदार दुवारा शराब भी हाइवे से मात्र 100 मीटर की दूरी ओर बीच बस्ती में संचालित कर रखी है लेकिन जब ठेकेदार का मन नही भरा तो हाइवे के पिछोर तिराहे, दतिया तिराहे पर मिनी कलारी खुलवा रखी।
रेट से अधिक दामों में बेची जा रही शराब दुकान पर नही लगी रेट लिस्ट 
दिनारा क्षेत्र में ठेकेदार दुवारा ऊँचे दामों में शराब बिक़वाई जा रही है सूत्रों के अनुसार यहाँ शराब की बिक्री प्रिंट रेट से भी अधिक में बेची जा रही है जबकि किसी भी वस्तु को कीमत दर से अधिक मूल्य में नही बेची जा सकती बैसे हर शराब दुकान पर रेट लगी रहती पर ठेकेदार की मनमर्जी के चलते यहां पर रेट लिस्ट भी नही लगी जिससे रात में ओर अधिक कीमत में शराब की बिक्री की जाती।
हर गांव में बना दिए एक-दो कमीशन एजेंट 
ठेकेदार द्वारा हर गांव में एक या दो लोगों को शराब बेचने की रसीद बना दी गई जिसके एवज में ठेकेदार ने हजारों रुपये की राशि जमा करवाई साथ मे इन शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही भी नही हो सकती क्योंकि ठेकेदार इसके बदले प्रशासन को मोटी रकम पहुंचाई जाती है।
इनका कहना है 
दिनारा शराब की दुकान पर अधिक कीमत में शराब बेची जा रही दुकान पर कोई रेट लिस्ट नही लगी जिससे ठेकेदार ठेकेदार अधिक पैसे बसूल रहा है।
रामकुमार यादव, ग्रामीण 
-न्यायालय के गाइड लाइन के अनुसार ठेकेदार हाइवे के आसपास दुकान संचालित नहीं कर सकता जबकि ठेकेदार के द्वारा दुकान सहित दो-दो कमीशन हाइवे पर खुलवा दिए आबकारी विभाग को शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
संतोष सावला समाजसेवी 
-मैंने कल खुद कल आबकारी जिला अधिकारी महोदया से बात की जिसमे शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन मिला है अगर कार्यवाही नही होती तो शीघ्र ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जावेगा 
सतीश फौजी पूर्व जिला पंचायत सदस्य
दिनारा में किन किन स्थानों पर अवैध रूप से शराब बिक रही में अभी दिखवाता हूँ ओर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए दिनारा थाना प्रभारी को बोलता हूँ।
आत्माराम शर्मा, एसडीओपी करैरा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!