
दिनारा नगर में भगवान राम का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
दिनारा। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के श्री रामनवमी महोत्सव समिति उद्घोष से दिनारा नगर की गलियां रविवार को गूंज उठी। अवसर था रामनवमी शोभायात्रा का। कस्बे में स्थित माता मंदिर से महाआरती से शुरु हुआ जुलूस निकलना इस दौरान कस्बे में शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। विभिन्न समाज और संगठनों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही।
शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार भगवा झंडे लिए हुए भक्तों एवं डीजे की धुन पर भक्त ध्वज लेकर चल रहे थे। बड़ी भारी संख्या में घोडों पर बैठकर हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शोभायात्रा में सभी धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया






Be First to Comment