
शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप ढाबे के पास एबी रोड़ पर कल सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे जा रहे ट्रेक्टर में टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर में सवार उदय सिंह पुत्र उत्तम गुर्जर निवासी ढोंगरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।






Be First to Comment