Press "Enter" to skip to content

VIDEO: दिनारा लूट कांड -: हथियार की नोक पर लूट करने बाला एक आरोपी दबोचा, दो की तलाश जारी | Dinara News

शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
शिवपुरी पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का किया पर्दाफाश
शिवपुरी। दिनांक 19.04.19 की रात्रि करीब 7ः45 बजे दिनारा के एक व्यापारी बृजमोहन पुत्र डव्वू राम गुप्ता उम्र 52 साल निवासी वूढ़ीभेव थाना दिनारा से तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारकर 10 हजार रूपये लूटकर ले जाने संबंधी सूचना थाना दिनारा में प्राप्त हुई जिस पर से थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 104/19 धारा 394,397,307 भादवि एवं 11,13 डकैती अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं दो बार घटनास्थल का मुआयना किया एवं आसपास के लोंगों से पूछताछ की और ऐडी टीम और पुलिस थाना दिनारा टीम को एक साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही कर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के निर्देशित किया गया।
ऐडी टीम एवं पुलिस थाना दिनारा टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के लिए आरोपियों की तलाश में रवाना हुई तलाशी के दौरान पता चला कि उक्त घटना को अजंाम देने वाले आरोपी जिले से बाहर के हैं, थाना प्रभारी दिनारा उनि. के एन शर्मा को सूचना मिली कि उक्त घटना को अंजाम देने वाला एक संदेही आरोपी दूध बेचने का काम करता है एवं दतिया में देखा गया है अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा एवं ऐडी टीम द्वारा संदिग्ध आरोपी की तलाश की गई तो नयापुल दतिया के पास में संदिग्ध आरोपी बल्ली उर्फ सुरेंद्र पुत्र शिरोमणि यादव उम्र 30 साल निवासी निचरोनी थाना सिविल लाइन दतिया दूध बेचकर खाली केनों के साथ आते दिखा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर पूछताछ की गई तो उसने अपने दो साथियों कल्ला पुत्र हरनाम सिंह यादव निवासी नुनवाहा थाना जिगना जिला दतिया एवं जगपाल पुत्र देशराज यादव निवासी सिमरा थाना रक्शा जिला झांसी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया इसमें आरोपी ने बताया कि दिनारा में गल्ले का व्यापार बड़े पैमाने पर होता है तथा किसान माल बेच कर पैसा लेकर जाते है इसी तारतम्य में फरियादी भी कुछ पैसा लेकर कुछ बांट कर अपने तालभेव जा रहा था वहीं इन आरोपियों ने फरि. का पीछा किया घटनास्थल (तालभेव व खुदावली के बीच में) के पास एक व्यक्ति के घर में शादी चल रही थी वहां से ये निकले आगे जाकर फरि. को टक्कर मारी फरियादी के गिरते ही उस पर फायर किया आसपास के गांव के लोग दौड़ कर आये और ग्रामीणों ने पीछा किया परंतु आरोपी मोटर साइकिल से होने के कारण भाग गये बाद फरियादी को अस्पताल भिजवाया पुलिस भी घटना स्थल पर तत्काल पहुँच गयी।  बाद आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूट के हिस्से में से उसके हिस्से के 3000 रुपए बरामद किए गए, प्रकरण में फरार दो आरोपियों कल्ला और जगपाल की तलाश अभी जारी है। 
वरिष्ठ पुलिस शिवपुरी शिवपुरी द्वारा उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5000 रू का ईनाम घोषित किया था। उक्त आरोपियों के पकड़े जाने से दिनारा के व्यापारियों में सुरक्षा का वातावरण बऩा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उनि के एन शर्मा, ऐडी टीम प्रभारी उनि रविंन्द्र सिकरवार, सायबर सेल प्रभारी उनि. विनीत तिवारी, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. देवेन्द्र सिंह, आर. अरविन्द मांझी, आर. रामवीर सिंह, आर. धर्मेन्द्र, आर. हिमाचल, आर. मनीष, आर. दीपेन्द्र, आर. भूपेन्द्र, आर. प्रवीण सेतिया, आर. चन्द्रभान, आर. देवेन्द्र पाराशर, उस्मान खान, सैनिक धर्मपाल, की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!