Press "Enter" to skip to content

सीबीएसई बोर्ड में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शैली ने किया अंचल का नाम रोशन | SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। शिक्षा को लेकर अपने परिजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में अध्यापन करने वाली होनहार बेटी कु. शैली पुत्री धर्मेन्द्र यादव निवासी शिवपुरी ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वी में शामिल होकर सर्वाधिक 91.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अंचल शिवपुरी का नाम प्रदेश और देश मे रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि पर कु. शैली ने बताया कि उसने यह लक्ष्य अपने परिजनों और शिक्षकों ने मार्गदर्शन देकर हौसला बढ़ाया और निरंतर शिक्षा अध्धयनरत रहकर अपने इस लक्ष्य को प्राप्त किया है और वह सभी के प्रति कृतज्ञ है कि आज 10वी में 91.5 प्रतिशत अंक हासिल किए लेकिन आगे कक्षा 12वी में और अधिक सुधार कर 99 प्रतिशत अंक हासिल करने का प्रयास करेंगी। शैली की उस उपलब्धि पर उसे बधाई देने वालो में ताऊजी इंजी. हरेन्द्र सिंह यादव, एड. अजीत सिंह यादव, परिजन मेजर विपिन यादव, तहसीलदार विशाल यादव सहित शुभचिंतको में एड.साहब सिंह यादव, अभिजीत सिंह भदौरिया, सतेंद्र दुबे, आनंद गौतम, एड.एस. एन. भान, एड.धर्मेंद्र शर्मा, डॉ सुखदेव गौतम, सुधि राजोरिया, वीरेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा, इंजी.राहुल यादव, अर्जुन यादव, पृथ्वी यादव, पत्रकार राजू यादव ग्वाल, मणिकांत शर्मा, राजेश गोयल आदि सहित अन्य शिवपुरी शहर के अन्य नागरिकगण शामिल है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!