
शिवपुरी। चिड़ार समाज द्वारा शिवपुरी जिले में 2 जगह सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिवपुरी शहर में कृष्णा नगर में 44 जोड़ों को विवाह संपन्न कराया गया। वहीं दूसरे सम्मेलन का आयोजन बैराड़ तहसील के ग्राम भदेरा में 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। शिवपुरी सम्मेलन के अध्यक्ष लालाराम, रिकलाल प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंहगाई के दौर में फिजूल खर्ची रोकने के उद्देश्य से यह सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। एवं समाज भाईयों से एक दूसरे का मिलना जुलना हो जाता हैं। यह आयोजन काली माँ समिति द्वारा किया गया। जिसमें मनीराम, डोबलिया, महेश, कपूर सिंह, पप्पू, मुन्ना, छोटू, रामपाल एवं नक्टूराम हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंच पर युवा चिड़ार संठन द्वारा जिला चिड़ार समिति के सदस्यों का पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया। चिड़ार समाज के अध्यक्ष बच्चूराम, रघुनाथ, रतिराम उपाध्यक्ष, संयोजक परमानंद, रहीसकुमार शिक्षक, भरत सिंह, गणेश शिक्षक, प्रकाश चिड़ार आदि का सम्मान किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने सभी समिति के सदस्यों के साथ परिश्रम करके सम्मेलन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर युवा चिड़ार समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्य के लिए हमेशा तैयार रहेेंगे। श्रीमती राधा बाई, श्रीमती नब्बो बाई, श्रीमती गुड्डी आदि का विशेष योगदान रहा।






Be First to Comment