चिंताहरण मंदिर पर भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 30 मई से | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शहर के प्रसिद्ध चिंताहरण हनुमान मंदिर पर संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 30 मई से किया जा रहा है। भागवत सप्ताह में कथा व्यास पं. पुरषोत्तम शास्त्री कथा का वाचन करेंगे जबकि कथाचार्य के रूप में पंकज कुमार शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन वाले रहेंगे। भागवत सप्ताह 30 मई को विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगी 6 जून 2019 को पूर्णाहुति एवम भंडारे का आयोजन होगा।