Press "Enter" to skip to content

राजे के विरुद्ध दिए गए बयान से कार्यकर्ताओ में भारी रोष | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के अभिकर्ता नरेंद्र बिरथरे के द्वारा पत्रकार वार्ता में स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया पर दिए बयान के बाद भूचाल सा आ गया है।
नरेंद्र बिरथरे ने पत्रकार वार्ता में एक पत्रकार के पूछे गए प्रश्न की स्थानीय विधायक कही नही दिख रही है पर जबाब दिया था कि पता नही में भी उन्हें ढूंढ रहा हु।इसके बाद प्रतिकिर्याओ का दौर आरम्भ हो गया था,बहुत से राजे समर्थकों ने तत्काल शोसल साइड पर बिरथरे से ही प्रश्न किया था कि नरेंद्र मोदी जी की सभा मे पोहरी क्षेत्र में इंदरगढ़ व कलोथरा में क्या आपने यशोधरा जी को नही देखा हम इसकी निंदा करते है,तो कई ने बिरथरे जी से ही पूछ लिया कि आप विधानसभा चुनाव में कहा थे आप बताये।इस बारे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भानु दुबे  कहा कि राजे साहब के बेटी का विवाह अमेरिका में है और ये बात सभी को पता है राजे जी पोहरी विधानसभा के कई ग्रामो में भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के समर्थन में सभा व जनसम्पर्क के साथ साथ ग्वालियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभा मे भी सम्मिलित हुई और शेजवलकर को विजयी बनाने का आग्रह भी किया।राजे जी  भाजपा की सम्मानित नेता है उन पर इस तरह का बयान देना गलत है ये तो पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोडऩा है।कई और नेताओं ने बिरथरे के बयान को गलत बताया है। इस बयान के बाद भाजपा में कोहराम मच गया है,सीधे सीधे तौर पर भाजपा दो धड़ो में बंट चुकी है। स्थानीय विधायक यशोधरा राजे अभी हाल ही के विधानसभा चुनाव में 28 हजार से अधिक वोटो से शिवपुरी से चुनाव जीती थी वह भी तब जब संभाग में भाजपा की हालत काफी खराब हुई,कई मंत्री बुरी तरीके से चुनाव हार गए,उस समय मे भाजपा की और से सर्वाधिक मतों से यशोधरा जी जीती और अपनी लोकप्रियता के झंडे गाड़े,उन पर इस तरह का बयान देना कही न कही द्वेष ही प्रदर्शित करता है और ठीक चुनाव से पहले दिया हुआ ये बयान भाजपा के लिए नुकसानदायक भी सिद्ध होगा क्योंकि राजे से अधिक लोकप्रिय सम्भाग में तो कोई और दूसरा नेता दिखाई नही देता,राजमाता जी की सेवा परम्परा को जिस तरह से राजे जी ने आगे बढ़ाया है,कई बार चुनौतियों को पार करते हुए अपने विरोधियों को पस्त किया है सभी ने देखा है।ज्ञातव्य है कि यही बिरथरे  विधायक व जिलाध्यक्ष भी राजे के ही सहयोग से बने थे,ये उस समय राजे के मुख्य सिपाहासालार हुआ करते थे।जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने भी आगे आकर स्वयम इस बयान को गलत समय पर दिया गलत बयान देकर बिरथरे को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।निश्चित तौर पर शिवपुरी में आगामी समय मे इस बयान की गूंज और जोर से सुनाई देगी,जो भाजपा के लिए किसी भी सूरत में ठीक नही है।सभी प्रमुख भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिरथरे भी पूर्व जिलाध्यक्ष रहे है और उनको ऐसे बयान देने से पहले सोचना चाहिए कि इससे संदेश क्या जायेगा,ऐसे बयानो के कोई अर्थ नही निकलते केवल अनर्थ ही होता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!