
भाजपा शिवपुरी ने मुझे किसी कार्य के लायक नहीं समझा
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने बताया कि शिवपुरी नगर में भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैनेजमेंट का कार्य देख रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुझे किसी तरह की कोई जिम्मेदारी इस चुनावी माहौल में नहीं दी जबकि भारतीय जनता पार्टी का मैंं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्य करता हूं, पर चुनावी कार्य देख रहे नेताओं ने मुझे इस काबिल नहीं समझा कि वह मेरा उपयोग मेरी ही पार्टी के कार्य में कर सकें। मैं किस से क्या कहूं इस कारण मैं यह बात मीडिया के माध्यम से प्रदेश के सभी सर्वोच्च नेताओं को बताना चाहता हूं कि शिवपुरी में चुनाव मैनेजमेंट कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा खुद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को धूल चटाई जा रही है। केपी यादव को अंधेरे में रखकर यह लोग कार्य कर रहे हैं और आज सुबह हुए मतदान केंद्रों की स्थिति से यह साफ जाहिर हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव मैनेजमेंट कर रहे नेताओं के चुनाव मंसूबे क्या है? श्री शर्मा ने बताया कि हर चुनाव में मैंं कोई ना कोई महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हूं, लेकिन इस चुनाव में बड़े ही ताज्जुब की बात है कि मेरा उपयोग भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी के नेता और जिला अध्यक्ष ने मुझे इस लायक नहीं समझा कि मैं पार्टी का झंडा लेकर आगे चल सकूं। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए श्री शर्मा ने कुछ बातें तो ऐसी कहीं जिन्हें समाचार में मैं लिख नहीं सकता भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता शिवपुरी में आज खुद को इतना असहाय और दबा हुआ महसूस कर रहा है इन गेम चेंजर नेताओं के कारण जिनका कुछ वर्षों से शिवपुरी जिले की भाजपा से कोई लेना-देना नहीं था पूर्व में भी यह लोग दल बदल कर के पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचा चुके हैं। धैर्यवर्धन ने कहा कि यशोधरा राजे सिंधिया मेरी सर्वमान्य नेता हैं।






Be First to Comment