
शिवपुरी। करैरा के ग्राम बड़ौरा में बीते दिनों घर के बाहर खड़ी एक बाइक कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत घटना के समय बाइक मालिक जीतू पुत्र कैलाश लोधी ने थाने में की थी। पुलिस ने उक्त मामले में पीडि़त का शिकायती आवेदन लेकर जांच की और जांच के बाद कल बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया। घटना 29 अप्रैल की रात 10 बजे से 30 अप्रैल की सुबह 7 बजे के बीच की है।






Be First to Comment