
शिवपुरी। भारत विकास परिषद की गुरू तेग बहादुर शाखा द्वारा कमलागंज स्थित शगुन वाटिका पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की गुरूतेग बहादुर शाखा के अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने सेवा कार्य करते हुए लगातार यह तीसरी प्याऊ का शुभारंभ किया साथ ही पशुओं के प्याऊ लगाई हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा हैं।
भारत विकास परिषद की शाखा तात्याटोपे द्वारा गौ सेवा हेतु आदर्श नगर स्थित एक पानी की टंकी गौ सेवा हेतु रखी इससे पहले भी एक प्याऊ और सर्किट हाउस रोड पर शुभारंभ हो चुका है भारत विकास परिषद शाखा गुरु तेग बहादुर के अध्यक्ष मनीष शुक्ला सचिव धर्मेंद्र राठौर कोषाध्यक्ष संजय शिवहरे एवं पूर्व अध्यक्ष गोपाल गौड़, अनुज गुप्ता, गजेंद्र यादव, दिलीप मढैया, मनोज खंडेलवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा सतीश शर्मा, उमेश भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, दशरथ शर्मा, दिलीप मुद्गल आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment