
शिवपुरी। राष्ट्रीय चंदेल युवा संगठन के प्रदेश महासचिव अशोक चंदेल की अनुशंसा एवं समस्त पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से शिवपुरी निवासी धर्मेन्द्र चंदेल को चंदेल समाज का युवा संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंदेल, महासचिव मोंटी चंदेल और मीडिया प्रभारी दुर्गेश चंदेल को नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव अशोक चंदेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चंदेल से आशा की है कि वह युवा संगठन के जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व अच्छी तरह से निर्वाह कर चंदेल समाज को एकजुट एवं समाजहित में कार्य करेंगे। उनके चंदेल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में अजय चंदेल, आकाश चंदेल, विशाल चंदेल, संजय चंदेल, राहुल चंदेल, शुभम चंदेल, रोहित चंदेल, सरस चंदेल, गोविंदा चंदेल, प्रमोद चंदेल, नललाल चंदेल (करई वाले), धनराज चंदेल (करई वाले), मंगल चंदेल (करई वाले),नरेंद्र चंदेल, रूद्र चंदेल, पवन चंदेल (बैराड़ वाले), गोलू चंदेल, राहुल चंदेल आदि उपस्थित है।






Be First to Comment