
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा अपना घर आश्रम में प्रभुजियों के बीच मनाया श्री श्री रविशंकर महाराज का जन्मोत्सव
शिवपुरी- अपना घर आश्रम में रहने वाले प्रभुजियो की सेवा और उनके बीच प्रेम स्नेह से भरे कार्यक्रम नि:संदेह प्रेरणादायक कार्य होते है जिनमें परमपिता परमात्मा सदैव सहायक रहते है हम भी ईश्वर से यही कामना करते हैं कि वह इन प्रभुजियों को शीघ्र स्वस्थ कर अपने घर पहुंचाने अपना आर्शीवाद इन पर बनाए रखे। आज श्री श्री रविशंकर महाराज के जन्मदिन अवसर पर कैदियों के बीच गुरूपूजन, भजन एवं ध्यान निश्चित रूप से इन प्रभुजियों की मनोदशा बदलेगा इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। उक्त उद्गार प्रकट किए आईटीबीपी संस्थान के डीआईजी आर.के.शाह ने जो स्थानीय अपना घर आश्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा मनाए जा रहे श्री श्री रविशंकर महाराज के जन्मोत्सव अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा प्रभुजियों के बीच प्रात 8 बजे श्री श्री रविशंकर महाराज जन्मदिन के उपलक्ष पर गुरु महाराज श्री ओंकारानंद जी द्वारा सर्वप्रथम गुरु पूजन किया तदोपरांत गुरु भजन एवं ध्यान किया गया। गुरु पूजन में आईटीबीपी के डीआईजी राज किशोर शाह उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका शाह, अम्बरीश खंडेलवाल, हिमांशु, अंकित, उमेश राव, अंकुर, आनंद, साक्षी, लक्ष्मी, योगिता, अंश, प्रदीप, महेंद्र एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सैकड़ों अनुयायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत आश्रम में सभी प्रभुजीयों को स्वल्पाहार, फल, मिष्ठान वितरित किया गया। आश्रम में गौरव जैन, प्रकाश गोयल, भगवान लाल सिंघल, कैलाश दुबे, शर्मा जी, गोविंद बंसल, दिनेश गर्ग एवं समस्त पद पदाधिकारीगण उपस्थित रहकर संपूर्ण कार्यक्रम को संपादित कराया। अंत में अपना घर आश्रम के समस्त पदाधिकारियों ने आर्ट ऑफ लिविंग के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया जिन्होंने अपना घर आश्रम पर आकर गुरुदेव का जन्मदिन मनाया।




