Press "Enter" to skip to content

मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कल | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतगणना कार्य का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 15 मई 2019 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत पोहरी रोड शिवपुरी के सभागार में आयोजित किया जाएगा। 
नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) ने बताया कि नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स सहा.प्राध्यापक सर्वश्री एम.एस.हिडोलिया, प्राध्यापक श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य श्री विनय बहरे, सहा.प्राध्यापक श्री बी.के.जैन, सहा.प्राध्यापक प्रो.गुलाब सिंह, प्रो.महेन्द्र कुमार, प्रो.राकेश शाक्य, प्रो.अरविंद शर्मा, प्राचार्य श्री मनोज कुमार निगम, सहा.प्राध्यापक प्रो.मनोज जैन, श्री एस.एस.मौर्य, डॉ.पुनीत कुमार, प्रो.बी.एस.जयन्त, प्रो.प्रमोद चिडार एवं प्रो.अनीता जैन निर्धारित स्थान एवं समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
उक्त मास्टर ट्रेनर्स मतगणना कार्य हेतु शा.उमावि क्रमांक-02 शिवपुरी में 16 मई 2019 को दो पालियों में आयोजित होने वाले प्रथम प्रशिक्षण तथा 21 मई 2019 को द्वितीय प्रशिक्षण में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, अतिरिक्त गणना सहायकों प्रशिक्षण देंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!