Press "Enter" to skip to content

पीजी महाविद्यालय में इग्नू का स्टडी सेंटर प्रारंभ ,नए शैक्षणिक सत्र से मिलेंगे प्रवेश | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में नए शैक्षणिक सत्र में इग्नू की अध्ययन शाला में प्रवेश प्रारंभ होंगे। इग्नू भोपाल से आए डॉ. अंशुमान उपाध्याय सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में भी इग्नू का स्टडी सेंटर स्थापित किया गया है। जिसमें बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम, पीजीडीसीए, पीजीडी, यूपीडलए, डीपीएलएडी, पीजीडीआरडी, पीजीडीडीएम आदि के कोर्सेज हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में प्रारंभ में किए गए हैं।
इग्रू के कॉऑर्डिनेटर प्रो. गुलाब सिंह ने बताया कि इग्नू स्टडी सेंटर का स्टडी मटेरियल सॉफ्ट कॉपी में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जाएगा तथा महाविद्यालय में काउंसिल द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इन सभी कोर्सेज की फीस 2 से 3 हजार के लगभग है। इन कोर्सेज में 12 वीं पास व्यक्ति अथवा जिनका एजुकेशन में ब्रेक हो गया है, वह भी बिना किसी उम्र सीमा के बंधन के प्रवेश ले सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. महेन्द्र कुमार, इग्रू के कोऑर्डिनेटर डॉ. गुलाब सिंह, प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रो. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. रामजी राठौर, डॉ. मंजू वर्मा के साथ स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!