Press "Enter" to skip to content

बस से बालिका की तो बाइक की टक्कर से युवक की मौत | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। झांसी हाईवे पर कल अमोला और दिनारा थाना क्षेत्र में दो अलग अलग दुर्घटनाओं में एक बालिका और युवक की मौत हो गई। पहली घटना कल दोपहर 1 बजे झांसी हाईवे पर अमोला क्रेशर के पास घटित हुई जिसमें कल्पना बस की टक्कर से दस वर्षीय बालिका पूजा पुत्री प्रदीप जोशी की मौत हो गई जबकि दूसरी घटना दिनारा के बिजली घर के पास शाम के समय घटित हुई जिसमें अज्ञात बाइक की टक्कर से राजेश पुत्र बनवारी प्रसाद शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल दोपहर 1 बजे प्रदीप पुत्र नारायण प्रसाद जोशी निवासी अमोला क्रेशर अपनी दस वर्षीय पुत्री पूजा को लेकर हाईवे पार कर रहा था इसी समय कल्पना बस वहां से गुजरी और उसने बालिका को टक्कर मार दी जिससे बालिका के सिर में गंभीर चोट आ गई और अत्यधिक रक्त स्त्राव के कारण बालिका ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी घटना में ग्राम थनरा निवासी राजेश पुत्र बनवारी प्रसाद शर्मा को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे श्री शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान श्री शर्मा ने दम तोड़ दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!