Press "Enter" to skip to content

विवाह समारोह से लौटते समय वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। कोलारस के देहरदा तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार भाई बहन सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 
जानकारी के अनुसार खनियाधाना के चमरौआ निवासी अवधेश पुत्र राजू केवट अपनी बहन भावना और 8 साल की छाया व 12 साल के राजीव के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हिनौतिया गांव गए थे। जहां विवाह समारोह से लौटते समय मंगलवार की सुबह वह देहरदा तिराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक छिटककर दूर गिर गई और बाइक पर सवार अवधेश उसकी बहन भावना और दोनों बच्चे छाया व राजीव घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!