
शिवपुरी। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रियंका पाल ने पाल बघेल समाज का नाम रोशन किया है। प्रियंका पाल ने 500 अंकों के पूर्णांक में से 487 अंक प्राप्त कर 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, प्रियंका पाल संजय काॅलोनी निवासी अमरसिंह पाल की पुत्री है, प्रियंका पाल पढ़ाई के साथ साथ कराटे की भी उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं जिन्होंने कई प्रदेश एवं राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताआंे में हिस्सा लेकर समाज का नाम रोशन किया है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर सभी समाज बंधुओं ने हर्ष जताया है एवं उन्हें बधाईयां दी हैं।






Be First to Comment