Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय डेगू दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय कार्यशाला सम्पन्न | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शिवपुरी जिले को डेंगू मुक्त बनाने की दिशा में सभी विभागों की सहभागिता व जिम्मेदारी सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय डेगू दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति और नगर पालिका शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय कार्यशाला और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा ने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को जिले को डेंगू मुक्त बनाने की अपील करते हुए कहा कि हमें हर हाल में अपने स्तर पर लार्वा एवं मच्छर का विनिष्टीकरण करना है और हमें ऐसे प्रयास करने है, जिससे की मच्छर को पनपने से रोका जा सके और मलेरिया एवं डेंगू पर नियंत्रण किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के.के.पटेरिया ने कहा कि डेंगू नियंत्रण की दिशा में नगर में नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान के साथ-साथ, छिड़काव कर मच्छरों का विनिष्टीकरण करना है। 
महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि डेंगू एवं मलेरिया के मच्छरों के विनिष्टीकरण की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। 
शिक्षा विभाग के व्याख्याता श्री विमल श्रीवास्तव ने कहा कि प्राचार्यों के माध्यम से बच्चों को मलेरिया एवं डेगू से बचाव की साथ-साथ बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। श्री राजेश मिश्रा ने जिले में एमबेड परियोजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेगूं एवं मलेरिया नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर फिल्म के माध्यम से मच्छर से बचाव और मच्छर के जीवन चक्र और बीमारी फैलने की दिशा से अवगत कराया गया। कार्यशाला में बताया गया कि यदि हमें डेगू और मलेरिया से बचना है तो पहले मच्छरों से स्वयं को सुरक्षित करना होगा अर्थात एक मच्छर का जीवन 42 से 48 दिनों का होता है। यदि हमें एक साथ संकल्प लें कि हम 48 दिनों तक अपने शरीर को मच्छर से नहीं काटन देंगे, तो हम मात्र 48 दिनों में अपने जिले को डेगूं एवं मलेरिया मुक्त बना सकते है। इसके लिए हमें नियमित मच्छरदारी का उपयोग, फूल अस्तीन के कपड़े पहनने और अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना होगा। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.संजय ऋषिश्वर, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ.आशीष व्यास के साथ कुल 160 लोगों ने भाग लिया तथा आभार जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ.शीतल व्यास ने किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!