Press "Enter" to skip to content

सहायक रिटर्निंग अधिकारी गणना एजेंटो की नियुक्ति प्रारूप 18 पर जारी करेंगे | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आॅफिसर श्रीमती अनुग्रहा पी ने लोकसभा निर्वाचन 2019 की 23 मई 2019 को होने वाली मतगणना हेतु अभ्यर्थियों द्वारा नियुक्त किए जाने वाले गणना एजेंटो के लिए संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। 
गुना संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 शिवपुरी, 26 पिछोर, 27 कोलारस, 28 बमौरी, 29 गुना, 32 अशोकनगर, 33 चंदेरी, 34 मुंगावली में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आॅफिसर अपनी-अपनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अभ्यर्थियों के गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति प्रारूप 18 पर जारी करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!