Press "Enter" to skip to content

चाइल्ड लाइन टीम ने किशोर बालिकाओं को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम | Shivpuri News

शिवपुरी। आज चाइल्ड लाइन की टीम ने वार्ड क्रमांक 2 स्थित शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र 06 पर पहुंचकर किशोरी बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। चाइल्ड लाइन के सेंटर कॉर्डिनेटर नवी अहमद खान की टीम की सदस्य वीनस तोमर ने बालिकाओं को समझाते हुए कहा कि लड़कियों को 18 वर्ष से कम उम्र की आयु में शादी नहीं करनी चाहिए। 18 वर्ष से कम उम्र में बालिकाओं का शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकास नहीं हो पाता है जिससे सबसे घातक शिशु व माता की मृत्यु दर में वृद्धि होती है और वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण तरह से निर्वहन नहीं कर पाती हैं और इनसे एचआईवी जैसे यौन संक्रमित रोग होने का खतरा हमेशा बना रहता है। बाल विवाह करवाने वालों एवं सहयोग करने वालों को दो वर्ष का कारवास एवं एक लाख रूपए जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। अगर आपके आसपास या कहीं भी बाल विवाह हो रहा है तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दे सकते हैं और सूचना देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर गुप्त रखा जाता है। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन से  अरुण कुमार सेन, हिम्मत सिंह, वीनस तोमर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू गुप्ता और सहायिका मीना धौलकार, ललिता जाटव उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!