Press "Enter" to skip to content

MPEB -: मीटर रीडर के साथ दुकानदार ने की मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। नगर के सदर बाजार में बिजली बिल कि बकाया राशि लेने गए एक मित्र रीडर के साथ दुकानदार ने मारपीट कर डाली।

शनिवार की दोपहर कुछ देर पहले जब सदर बाजार निगम गली में मीटर रीडर दीपक रजक उस इलाके में स्थित दुकान के मालिक राजकुमार शर्मा के पास गया और जैसे ही बकाया राशि का तकादा किया, शर्मा आग बबूला हो गए और रीडर को दो तमाचे रसीद कर डाले। बिजली कंपनी के एई जेएम श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली बिल वसूली के लिए टीम नगर में निकली हुई हैं। इसी दौरान मारपीट कि गई। मामले की जानकारी कोतवाली टी आईं बादाम सिंह यादव को दे दी गई है। टी आईं ने बताया कि कानून किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है, शासकीय कार्य में बाधा नहीं पहुंचाना चाहिए, अगर किसी के व्यवहार से शिकायत है, तो पुलिस की मदद लेनी चाहिए। मामले की विवेचना की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!