अपराधों के त्वरित निकाल हेतु उप महानिरीक्षक ग्वालियर जोन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ली गई क्राईम मीटिंग | Shivpuri News


शिवपुरी। दिनांक 18.05.19 को उप महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अवध किशोर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में क्राइम मीटिंग ली, जिसमें सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु अपनी कमर कसकर बेहतरीन ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। क्राईम मीटिंग के दौरान निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई-
1.  जिले में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत (स्थाई-वारण्ट तामीली, गिरफ्तारी वारण्ट तामीली) तामीली शत प्रतिशत तक करने के निर्देश दिए ताकि न्यायालयों में पेण्डिंग अपराधों का निकाल जल्द से जल्द होकर पीड़ितों को न्याय मिल सके। 
2.  महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है अतः महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये।
3.  ज्यादा से ज्यादा स्थाई वारण्टियों,बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध जिला बदर और एन.एस.ए. की कार्यवाही करें। 
4.  आगामी त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक दंगे फैलाने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर सभी थाना प्रभारी प्रभारी उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने एवं अपने-अपने थाना क्षत्रों में सतत् भ्रमण करते रहेंगें एवं अपना अच्छा आसूचना संकलन तंत्र स्थापित कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करेंगे।
5. जिले में अवैध उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं जिला शिवपुरी के समस्त एस.डी.ओ.पी.,रक्षित निरीक्षक शिवपुरी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी,कण्ट्रोल रूम प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।