
शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने आईटीबीपी कैम्पस के पीछे निवासरत एक महिला की रिपोर्ट पर से ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने दहेज की मांग को पूरी न करने पर पीडि़ता के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में पति सहित 6 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 506, 34 सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मोनिका पुत्री बलराम सिंह चौहान के साथ बीती रात्रि उसके पति राहुल ठाकुर पुत्र जनवेद ठाकुर, ससुर जनवेद पुत्र पूरन सिंह ठाकुर, सास इंदू पत्नि जनवेद ठाकुर और देवर रोहित ठाकुर व ननद बॉबी तोमर व ननदेऊ राज तोमर ने दहेज की मांग करते हुए पीडि़ता के साथ मारपीट कर दी। आरोपीगण उससे नगदी व अन्य सामान दहेज में मांग रहे थे और वह पिछले लंबे समय से पीडि़ता को इसी बात को लेकर प्रताडि़त करते चले आ रहे थे।




