
पोहरी। पोहरी के ग्राम घटाई में 100 वर्ष पुराने भैंरोबाबा मंदिर में बीती रात्रि अज्ञात चोर घुस गए और उन्होंने मंदिर में स्थापित बाबा भैंरोनाथ की संगमरमर से निर्मित प्रतिमा चोरी कर ली। जिसकी जानकारी आज सुबह उस समय लगी जब प्रतिदिन की तरह मंदिर की पूजा पाठ के लिए मंदिर के पुजारी पहुंचे। जिन्होंने प्रतिमा को गायब देखा और पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और छानबीन शुरू की।
ग्राम घटाई के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में लगभग 100 वर्ष पूर्व उनके पूर्वजों ने बाबा भैंरोनाथ के मंदिर की स्थापना की थी जिसमें संगमरमर से निर्मित भैंरो की प्रतिमा स्थापित की गई थी और तब से ही यह मंदिर गांव में आस्था का केंद्र था। वहां की मान्यता थी कि जो भी व्यक्ति बाबा से कुछ भी मांगता था उसकी मन्नत पूरी हो जाती थी। जिस कारण भैंरोबाबा का मंदिर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मशहूर था जहां लोग प्रतिदिन दूर दूर से लोग आकर बाबा की पूजा अर्चना करते थे। शुक्रवार की रात्रि प्रतिदिन की तरह मंदिर के पुजारी ने शयन आरती के पश्चात मंदिर क पट बंद किए थे और वह अपने घर चले गए थे, लेकिन आज सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और मंदिर में स्थापित बाबा भैंरोनाथ की प्रतिमा गायब थी।






Be First to Comment