Press "Enter" to skip to content

संकल्प से सिद्धी और हम एक काम अनेक की तर्ज पर काम करना ही हो हमारा ध्येय : प्रांताध्यक्ष श्रीमती इंदु गर्ग | Shivpuri News

अखिल भारतीय मारबाड़ी महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, नेत्रदान, देहदान और अंगदान पर दिया बल 
शिवपुरी- कर्म के पास ना कागज है ना किताब है और ईश्वर के पास हम सबका हिसाब है यह पंक्तियां चरितार्थ होती है अखिल भारतीय मारबाड़ी महिला संगठन पर जिसका उद्देश्य है संकल्प से सिद्धी और हम एक काम अनेक इसी तर्ज पर हम संपूर्ण प्रांत में कार्य कर रहे है जिसमें मानव सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा, वृद्धजन सेवा, नारी सशक्तिकरण, नेत्रदान, देहदान, अंगदान, त्वचादान यह वे सभी कार्य है जो हमें मिलकर करने है इन कायों से ही राष्ट्र का उत्थान होगा और राष्ट्र का जब उत्थान होगा तो स्वत: हमारा, परिवार का समाज और प्रदेश का नाम संपूर्ण राष्ट्र भर में रोशन होगा। इसलिए मारबाड़ी महिला संगठन इस क्षेत्र में अग्रणीय होकर कार्य कर रहा है शिवपुरी में भी किए गए कार्य यह सिद्ध करते है कि कहीं ना कहीं हमारी एकता और नारी शक्ति जिसे कहा जाता है वह अब यथार्थ में बदल गई है और आज की नारियां हरेक क्षेत्र में अपने घर-परिवार, समाज का नाम रोशन कर रही है। उक्त उद्गार प्रकट किए श्रीमती इंदु गर्ग ने जो स्थानीय होटल पीएस में अखिल भारतीय मारबाड़ी महिला सम्मेलन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजकुमारी बागड़ी, अध्यक्षता मारबाड़ी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता मित्तल ने की जबकि सचिव श्रीमती रेखा लढ़ा भी मंचासीन रही। कार्यक्रम की शुरूआत मॉं लक्ष्मी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात स्वागत श्रीमती रेखा अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वर्ष की सेवा गतिविधियों के बारे में सचिव श्रीमती रेखा लढ़ा ने विस्तृत जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से वर्ष 2018-20 के लिए उन्होंने मारबाड़ी महिला संगठन के बैनर तले मकर संक्रांति, मरीजों को फल वितरण, पर्यावरण संरक्षण, गरीबों को भोजन, वस्त्र वितरण, कन्याभोज, नि:शुल्क प्याऊ, समय-समय पर बैठकें, खेल, मंदिर में दान, फर्श दान सहित महत्वपूर्ण ग्रुप के माध्यम से करीब 650 विवाह संबंध भी तय कराए गए। संचालन श्रीमती अल्का नाहटा व आभार इन्द्रा सर्राफ ने व्यक्त किया। इस दौरान मारबाड़ी महिला संगठन में तीन नए सदस्य भी जुड़े इन तीन नए सदस्यों में श्रीमती हेमलता नाहटा, श्रीमती अनीता श्रीमाल व श्रीमती राजकुमारी जैन शामिल है। 
मंच से दिए उद्बोधन, पॉलिथिन हटाओ को लेकर नृत्य नाटिका का हुआ मंचन
कार्यक्रम में महिला मारबाड़ी संगठन की प्रांताध्यक्ष श्रीमती इंदु गर्ग के समक्ष नारी शक्ति को लेकर अपने गहन विचार श्रीमती मृदुला राठी ने व्यक्त किए जबकि श्रीमती राजकुमारी बागड़ी ने कार्यक्रम में दान की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला, श्रीती राजकुमारी ने बताया कि आज मनुष्य शरीर यदि चला जाए तब भी शरीर के कई अंग महत्वपूर्ण काम आते है जिसमें इंदौर में तो करीब 35 बार ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से अंग प्रत्यारोपण व परिवहन किए गए। मृत्यु प्रश्चात हमें अपने शरीर के नेत्रदान, अंगदान, देहदान और त्वचादान को लेकर पहल करना चाहिए और यह दान कर एक नई मिसाल पेश करना होगी ताकि यह मृत शरीर के बाद भी इसके शेष अंग किसी अन्य मानव के काम आ सके। इस अवसर पर पॉलीथिन हटाओ को लेकर नृत्य नाटिका का मंचन भी जिसमें उपभोक्ता का अभिनय श्रीमती मधु मित्तल, दुकानदार का अभिनय श्रीमती रीता गर्ग व पॉलीथिन से पशुओं की मौत को लेकर हुए प्रभाव का अभिनय श्रीमती नम्रता नाहटा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नेत्र दान पर सपना बढ़ाया ने भी अपने विचार व्यक्त कर नेत्रदान की महिमा को बताया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!