Press "Enter" to skip to content

सिंधिया छत्री में सैलानियों पर बंदरों का हमला, दो बच्चियां और सैलानी घायल | Shivpuri News


शिवपुरी। शहर से 3 किमी दूर सिंधिया राजवंश की छत्री में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कल रविवार के  चलते छत्री पर सैलानियों की भीड़ पहुंची थी जिन पर वहां मौजूद एक बंदरों के एक झुण्ड ने हमला बोल दिया जिससे दो मासूम बच्चियां और कई सैलानी घायल हो गए। जिससे वहां भय का माहौल निर्मित हो गया। जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बंदरों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन बंदर टीम के चंगुल में नहीं फंसे।
जानकारी के अनुसार रविवार के चलते कल छत्री में लोग घूमने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे और सैलानी छत्री में संगमरमर से निर्मित छत्री का अवलोकन कर रहे थे। उसी दौरान एक बंदरों का झुण्ड वहां आया और अचानक से सैलानियों पर हमला बोल दिया। जिससे 7 वर्षीय गुजीमा पुत्री हनीफ खान और 3 वर्षीय ललिता पुत्री मोहन सिंह कुशवाह सहित अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाकर बंदरों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन बंदर पिंजरे में रखे कैले खाने के बाद आराम से बाहर निकल गए और वह पिंजरे में नहीं फंस पाए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अन्य पिंजरे छत्री परिसर में रखवा दिए है और पिंजरों का ऐसा इंतजाम किया है कि बंदर उसमें प्रवेश करते ही कैद हो जाएंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!