Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मध्य भारत प्रांत संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण का कार्य-विक्रम सिंह | Shivpuri News

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रषिक्षण वर्ग का षिवपुरी में शुभारम्भ
शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्य भारत प्रांत का 20 दिवसीय संघ षिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का स्थानीय सरस्वती विद्यापीठ, षिवपुरी में प्रारम्भ हुआ। उल्लेखनीय है कि इस वर्ग मध्य भारत प्रांत के 30 जिलों से 233 षिक्षार्थी भाग ले रहे है।
शुभारम्भ के समय वर्गाधिकारीमा. ओमप्रकाष सुनरया, पुर्व वरिष्ठ न्यायधीष द्वारा दीप प्रज्जवलन कर वर्ग का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए वर्ग के वर्ग कार्यवाह  विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसे वर्गो से मिलने वाला प्रषिक्षण व्यक्ति निर्माण का ही भाग है। उन्होने आगे कहा कि व्यक्ति निर्माण के तीन महत्व पूर्ण भाग 1. स्वस्थ शरीर, 2. स्वस्थमन, व 3. बौद्धिक क्षमता का विकास व इनका समाज निर्माण हेतु उपयोग यही वर्ग का उद्देष्य है। षिक्षार्थी कठिन परिश्रम कर, साधना हेतु वर्ग में आते है, ताकि राष्ट्र की उन्नति में समय, अनुषासन, के महत्व को समझते हुए अपना योगदान दे सके। संघ के शिक्षा वर्ग की श्रृंखला देश के सारे प्रांतों में अभी चल रही है। कार्यकर्ताओं का बल इससे बढ़ेगा और मातृभूमि की सेवा में समर्पित होंगे।
विक्रम सिंह ने कहा इस वर्ग का संचालन स्थानीय समाज के सहयोग से हो रहा है, तथा दस वर्ग के दर्षन हेतु समाज के अनेक श्रेणी के प्रतिष्ठित व्यक्ति विभिन्न समय पर उपस्थित रहेगी। शुभारम्भ के समय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्य भारत प्रांत सहसंघचालक माननीय सतीष पिंपलीकर, प्रांत प्रचारक अषोक जी पोरवाल, सहप्रांत प्रचारक स्पनिल कुलळर्णी भी उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!