Press "Enter" to skip to content

सिंधिया को हराने वाले केपी का निकलाविजय जुलूस, हनुमान मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे | Shivpuri News

शिवपुरी। सिंधिया राजघराने की परंपरागत सीट गुना-शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को करारी शिकस्त देने वाले उनके पूर्व समर्थक डॉ. केपी यादव का विजय जुलूस कलेक्टर द्वारा सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद मतगणना स्थल से प्रारंभ होकर शहर के हदय स्थल माधव चौक चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। 
सड़कों पर कार्यकर्ता हाथों में भगवा झण्डा और पार्टी के झण्डे लहरा रहे थे वहीं श्री यादव भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के साथ खुली कार में सवार होकर लोगों का अभिवादन कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह था कि जुलूस प्रांरभ होने से लेकर अंत तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया वहीं जमकर आतिशबाजी चलाई गई। रात्रि करीब 11 बजे जब जुलूस माधव चौराहे पहुंचा तो वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। माधव चौक चौराहे पर लगभग 45 मिनट तक आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ता ढोल-ताशों के तालों पर नृत्य करते रहे। इसके बाद नवनिर्वाचित सांसद श्री यादव हनुमान मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मत्था टेककर हनुमानजी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री यादव कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर गदगद हो गए और वह कार से उतरकर उनके बीच पहुंचे।

शिवपुरी में लगे आजादी के नारे 

नवनिर्वाचित सांसद केपी यादव के विजय जुलूस में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तोड़ दी गुलामी की जंजीरें, आजाद हुआ शिवपुरी जैसे नारे लगाए गए। माधव चौक पर दूर दूर तक नरमुण्ड ही नरमुण्ड नजर आ रहे थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!