
समाज के 10वीं, 12वीं बोर्ड के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान
शिवपुरी
शिवपुरी। पाल बघेल समाज शिवपुरी द्वारा 5 जून 2019 को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 294वीं जयंती के अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान मानस भवन शिवपुरी में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियांे को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेलाल बघेल पूर्व अध्यक्ष म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग केबिनेट मंत्री रहेंगे। कार्यक्रम में समाज के विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष एवं हाल ही शासकीय नौकरी में चयनित युबाओ का भी सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियांे की एक बैठक का आयोजन गत दिवस वीर सावरकर में किया गया जिसमें कार्यक्रम की तैयारियांे के सम्बन्ध में सभी ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में निश्चित किया गया गया कि जिन छात्र-छात्राआंे ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा साथ ही समाज के विवाह सम्मेलन आयोजित करने वाली समितियांे के अध्यक्ष एवं विभिन्न शासकीय पदों पर इस वर्ष चयनित युवाआंे को भी सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से एडव्होकेट रामस्वस्वरूप बघेल अध्यक्ष अभा पाल महासभा, मोहन सिंह बघेल अध्यक्ष बघेल सेवा समिति, अमरसिंह पाल, होतम सिंह बघेल, कैलाश पाल, बलवीर बघेल, भगवान सिंह पाल, दिनेश बघेल, दिलीप पाल, परमाल पाल, परसादी पाल, रिन्कू पाल, कैलाश पाल, उम्मेद पाल, पुरूषोत्तम पाल, राकेश पाल, रघुवीर पाल, दिलीप पाल, नरेन्द्र बघेल, गजेन्द्र बघेल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम सम्बन्धी अगली बैठक 1 जून को सुबह 10 बजे से वीर सावरकर पार्क में रखी गई है। आयोजन समिति ने सभी छात्र-छात्राओं से 1 जून तक अपने दस्तावेज जमाकर पंजीयन कराने की अपील की है।






Be First to Comment