Press "Enter" to skip to content

बैंक और ग्राहक एक-दूसरे के हैं पूरक : क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश अग्रवाल | Shivpuri News

एसबीआई का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित
शिवपुरी- भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से संपूर्ण देश भर में गत दिवस ग्राहक मिलन समारोह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में यह आयोजन स्थानीय शिवम पैराडाईज विष्णु मंदिर रोड़ शिवपुरी पर आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश अग्रवाल मौजूद रहे जिन्होंने ग्राहक मिलन समारोह के अवसर पर समस्त ग्राहकों को आज के दिन की शुभकामनाऐं दी और विश्वास दिलाया कि आज भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा और विश्वासनीय बैंक है जिसकी संपूर्ण भारत भर में अनेकों शाखाऐं है जो पूरे देश में 43 करोड़ से अधिक ग्राहकों की सेवा कर रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि बैंक और ग्राहक एक-दूसरे के पूरक है इसके लिए एसबीआई द्वारा 28 मई संपूर्ण भारत में ग्राहक मिलन समारोह के रूप में जानी जाती है ऐसे में शिवपुरी के समस्त ग्राहकों से निवेदन है कि एसबीआई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, एसबीआई एसआईपी, म्युचुअल फण्ड, फिक्स डिपॉजिट सहित आधुनिक बैंकिंग का लाभ लें और मोबाईल बैंकिंग जरूर अपनाऐं ताकि ग्राहकों को बैंक तक आने की परेशानी ना हो और वह अपने मोबाईल से ही अपनी सभी समस्याओं का समाधान पा सके इसके अतिरिक्त यदि अन्य कोई समस्या हो तो हरेक ग्राहक एसबीआई शाखा पहुंचकर अपनी शिकायत व समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है। समारोह का संचालन करते हुए प्रबंधक डी.पी.शर्मा ने एसबीआई बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और बैंक द्वारा डिजीटल क्रांति की ओर बढ़ाए गए कदम योनो एप के बारे में भी ग्राहकों को अवगत कराया। श्री अग्रवाल ने बताया कि भोपाल की टीटी नगर मुख्य शाखा में सर्कल कस्टमरकेयर सेंटर प्रारंभ किया गया है यह केन्द्र ग्राहकों को व्यापक मूल्य-वर्धित, गैर-वित्तीय बैंकिंग सेवाऐं, डिजीटल उत्पादों, ऋण और अन्य उत्पादों के लिए पूछताछ तथा एसबीआई की अन्य शाखाओं के लिए भी सेवाऐं प्रदान करेगा। इस अवसर पर ग्राहकों से बैंक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव मांगें गए एवं ग्राहकों की समस्याओं का भी मौके पर निराकरण किया गया। ग्राहक मिलन समारोह के इस कार्यक्रम में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे। समारोह के समापन पर मुख्य प्रबंधक विकासपुरी के अभिवादन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!