Press "Enter" to skip to content

विभिन्न खेलो के प्रशिक्षणर्थीयो को भारत विकास परिषद ने बांटी खेल सामग्री, बच्चों को खेल के प्रति किया प्रोत्साहित | Shivpuri News

शिवपुरी-खेल के प्रति बच्चों के बढ़ते लगाव को देखते हुए खेल अभिरुचि में भाग लेने वाले समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष हेमन्त ओझा द्वारा संस्था के बन्नेरतले ऐसे सभी खेल प्रतिभागी जो समर कैम्प के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है ऐसी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने का कार्य संस्था भारत विकास परिषद द्वारा किया गया और ऐसे खिलाडिय़ों के बीच भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा आज स्थानीय पोलो ग्राउंड पर पहुंची जहां पर चल रहे सभी तरह के खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों को खेल सामग्री वितरण की गई। इसमे वह बच्चे भी शामिल थे जो खेल के सामान के अभाव में पीछे रह जाते थे ऐसे में इन खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने का कार्य भारत विकास परिषद द्वारा किया गया। जिसमें पोलोग्राउंड पर हॉकी खेलने वाले बच्चों को हॉकी प्रदान की गई तो वही फुटबॉल खेलने वाले बच्चों का फुटबॉल एवं जो लोग क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं उन सभी लोगों को वहाँ क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए क्रिकेट की किट प्रदान की गई। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा द्वारा बताया गया कि हर वर्ष ऐसे खेल सामग्री हम उन सभी खिलाडयि़ों का मुहैया कराते हैं जिनके पास खेल सामग्री नहीं होती। इस खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से पोहरी से पूर्व विधायक प्रहलाद भारती एवं परिषद के सचिव उमेश मित्तल, कोषाध्यक्ष समीर सक्सैना सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगणों में राजेश जैन, अनिल सांड, साकेत गुप्ता, अभय कोचेटा, प्रगीत खेमरिया, संजीव जैन, सतीश शर्मा, पुनीत जैन आदि सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इस खेल सामग्री को प्राप्त करने वाले बच्चो के चेहरो पर मुस्कान नजर आयी। वही क्रिकेट खेल प्रशिक्षक छोटे खान द्वारा भारत विकास परिषद के इस कार्य की भूरि भूरि प्रसंशा कर खेल सामग्री प्रदाय करने पर आभार व्यक्त किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!