शिवपुरी-कहा जाता है कि बचत हमारी भावी योजनाओं को पूरा करती है तथा बीमा हमारे परिवार के लिए सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसा ही एक मामला मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा कमलागंज में सामने आया जहां ग्राहक को बैंकीय सुविधा के साथ-साथ आकस्मिक मौत पर जीवन बीमा का लाभ भी प्रदान किया गया। मृतक की पत्नि को बीमित राशि का चैक मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य प्रभारी अधिकारियों की मौजूदगी में यह चैक प्रदान किया गया जिससे मृतक के परिजनों को मिलने वाली राशि से वह अपने घर-परिवार को संबंल प्रदान कर सकेंगें। यहां बता दें कि अधिकांशत: सभी ग्राहकों को अपना बीमा कराना चाहिए क्योंकि यह मानव जीवन ईश्वर की कृपा से है और कब इस जीवन में क्या घटित हो जाए इससे बेहतर है कि बीमित राशि से परिजनों को कुछ राहत प्रदान की जा सके। मध्यांचल ग्रामीण बैंक के ग्राहक को इसी बीमित राशि के चलते ग्राहक के परिजनों को बीमा राशि का पूर्ण बीमा लाभ मिला।
जानकारी के अनुसार शाखा के ग्राहक रविन्द्र शर्मा पुत्र राधेलाल शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी मामू पान वाली गली कमलागंज शिवपुरी ने यूं तो मध्यांचल ग्रामीण बैेंक शिवपुरी के उपभोक्ता थे और उन्होंने अपने व्यावसायिक व घरेलू उपयोग के लिए बैंक से ऋण भी लिया था उसी समय बैंक द्वारा ग्राहक रविन्द्र का बीमा भी एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के माध्यम से कराया गया था। रविन्द्र अपना जीवन परिजनों के साथ व्यतीत कर रहे थे कि तभी अचानक उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस निधन के पश्चात परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया लेकिन इस दु:ख पर कुछ राहत प्रदान करने का कार्य मृतक रविन्द्र के द्वारा ली गई एसबीआई की बीमा पॉलिस का लाभ उसके परिजनों को मिला। जिसमें दुर्घटना में ग्राहक रविन्द्र शर्मा की मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती प्रभा शर्मा को एसबीआई लाईफ इंश्योंरेंस द्वारा बीमा राशि के 3 लाख 97 हजार 724 रूपये की राशि का चैक मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.के.एस.चौहान, अग्रिम प्रबंधक नीरज अग्रवाल ने प्रदान किया। इस मौके पर महिला के परिजन एवं बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल जैन तथा बीमा सहायक अमन चौरसिया सहित स्टाफ मौजूद था। इस बीमित राशि मिलने पर भले ही स्व.रविन्द्र आज परिजनों के बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा ली गई बीमा राशि से परिजनों के दु:ख पर कुछ राहत प्रदान करने वाला रहा। इसलिए जीवन में प्रत्येक मनुष्य को जीवन बीमा अवश्य कराना चाहिए। इस पर जोर मध्यांचल ग्रामीण बैंक द्वारा भी दिया गया और सभी उपभोक्ताओं से जीवन बीमा कराने का आग्रह किया।





Be First to Comment