
शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से हैं। जहाँ आज प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने फल मंडी बालों की बैठक ली एवं उन्हें निर्देश दिए। जैसे कि ज्ञात हैं शहर का मुख्य मार्ग कोर्ट रोड पर सुबह सुबह फल मंडी बाले अपनी दुकानें सजाकर रोड को पूरी अपनी दुकान बना लेते हैं। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। एवं पास में ही गर्ल्स स्कूल भी हैं जिसमे पड़ने बाले बच्चों को भी आने जाने में काफी दिक्कतें आती हैं। इसी कारण से आज फल मंडी बालों की प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने मीटिंग ली एवं उन्हें निर्देश भी दिए कि अपनी दुकानें रोड के साइड में लगाएं रोड पर न लगाएं। क्योंकि रोड पर लगाने से यातायात बाधित होता हैं।






Be First to Comment