
अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही
60,000 रूपये कीमती 06 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में जिला शिवपुरी अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
दिनाँक 28.05.2019 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पोहरी बस स्टैण्ड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके पास मादक पदार्थ (स्मैक) है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एसडीओपी श्री शिव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री बादाम सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी तो बस स्टैण्ड पोहरी के सुलभ काॅम्प्लेक्स के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर वहाँ से जाने लगा जिसे टीम की मदद से रोककर नियमानुसार तलाशी की गयी तो उक्त व्यक्ति के पास से 06 ग्राम सफेद पाउडर स्मैक मिली, जिसकी कीमत 60000 रूपये है।
उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम कमल पुत्र सुरेश राठौर 22 साल नि. राठौर मोहल्ला शिवपुरी का होना बताया। अपराध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत होने से मादक पदार्थ (स्मैक) को मौके पर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।
इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतबाली बादाम सिंह यादव उनि अनुपम मिश्रा उनि अरविंद छारी आर हरकिशोर आर देवेन्द्र आर नरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।






Be First to Comment