Press "Enter" to skip to content

06 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को मिले पीपीओ | Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिलाधीष कार्यालय के सभाकक्ष में 31 मई 2019 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 06 शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की। 

इस मौके पर जिला पेंषन अधिकारी श्रीमती छवि जैन विरमानी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी, सहायक लेखा अधिकारी श्री ऐश्वर्य शर्मा, सहायक पेंशन अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में पी.जी.काॅलेज शिवपुरी के प्रयोग तकनीकी श्री कैलाश नारायण श्रीवास्तव, प्राचार्य शा.उमावि क्र.2 शिवपुरी के सहायक शिक्षक श्री पुरूषोत्तम शर्मा, प्राचार्य शा.बालक उमावि कोलारस के सहायक शिक्षक श्री ऋषभ चन्द्र जैन, प्राचार्य शा.उमावि इंदार के सहायक शिक्षक श्री हमीर दास बैरागी, प्राचार्य शा.उमावि लुकवासा के सहा.शिक्षक श्री विक्रम सिंह दांगी, प्राचार्य शा.कन्या उमावि पिछोर के सहा.शिक्षक श्री महेश कुमार गुप्ता शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!