Press "Enter" to skip to content

कलेक्ट्रेट में हुआ बंदेमातरम् का गायन | Shivpuri News

 

शिवपुरी। प्रत्येक माह की पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में बंदेमातरम् एवं जन-गण-मन गायन के बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य शुरू किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रगीत हुआ। इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के कलाकारों ने हरमोनियम एवं ढोलक पर राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी। इसके तत्पश्चात कार्यालयों में कामकाज शुरू हुआ। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री के.आर.चैकीकर, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, श्री एस.आर.सिंडोस्कर, पल्लवी बैध एवं अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!