Press "Enter" to skip to content

मध्य प्रदेश कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ जिला इकाई शिवपुरी ने सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News


शिवपुरी। मध्य प्रदेश के विभिन्न लोक सेवा केंद्रों में वर्षो से कार्य कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर को लेकर मध्य प्रदेश कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ द्वारा माननीय मुख्य सचिव म प्र के एवं जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मध्य प्रदेश कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ के जिला अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के समस्त लोक सेवा केंद्रों में नये वेंडर रखने का काम किया जा रहा है, यदि नए वेंडरों को रखा जाता है तो जो पूर्व से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाने की प्रक्रिया की जा सकती हैं इसलिए महासंघ द्वारा ज्ञापन दिया गया है कि जो कंप्यूटर ऑपरेटर वर्तमान में कार्यरत हैं उन्हें नहीं हटाया जाए वर्तमान  सरकार द्वारा वचन पत्र में कुछ बेहतर करने का दावा करने वाली सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर पा रही है  जबकि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने वचन पत्र जारी किया था जिसमें समस्त विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने का वचन दिया था जिसको निभाने में सरकार नाकाम दिखाई दे रही है इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति, सचिव अंकित नामदेव, कोषाध्यक्ष श्रीकिशन कुसबाहा एवं अनेक कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!