Press "Enter" to skip to content

अंधे कत्ल का पर्दाफाश -: पत्नि ने अपने साथी के साथ मिलकर की अपने पति की हत्या | Dinara News

शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता


शिवपुरी पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफास


शिवपुरी। दिनांक 18.06.18 को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश वरकुंआ रोड किनारे हनुमान मंदिर के पास रोड किनारे खाई में कार्टून मे पीली रंग की प्लास्टिक की वोरी में पडी होने की सूचना दी थी जिस पर से देहाती मर्ग क्रं. 0/18 धारा 174 जाफौ पर लेख कर असल मर्ग क्रं. 16/18 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया । जांच पर से पाया गया कि अज्ञात म्रतक पुरूष उम्र करीव 35-40 वर्ष की हत्या किसी अज्ञात स्थान पर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा धारदार हथियार से गले , छाती , पेट , कमर व शरीर में जगह जगह चोटे पहुंचाकर एवं हाथ पैर रस्सी से वांधकर हत्या करना एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देशय से लाश को वोरी में वंद करके फेंकना पाया जाना प्रतीत होता है जो प्रथम द्रष्टया अपराध धारा 302 ,201 भादवि की परिधि में आने से अप. क्र. 154/18 की कायमी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा अपराध नियंत्रण बैठक के दौरान  उक्त अपराध पर चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कवंर एवं एसडीओपी श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा के.एन. शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। एवं उक्त अपराध के आरोपियों की तलाश हेतु निर्देशित किया।

विवेचना के दौरान जिस कार्टून मे लाश मिली थी कार्टून पर एक मोबाइल नबंर लिखा था, उस मोबाइल नंबर की सी.डी.आर. निकलवाकर संबंधितों से संपर्क कर पूछताछ की गय़ी। जिसके अनुसार पाया गया कि उक्त नंबर किसी सोनू नाम के व्यक्ति ने कार्टून पर लिखा था एवं सोनू रेल्वे स्टेशन झाँसी के किसी स्टॉल पर काम करता है।

रेल्वे स्टेशन पर सोनू को ढूंढकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त नंबर मेरे द्वारा लिखा गया है परंतु मैं मृत व्यक्ति को नही जानता। तत्पश्चात थाना प्रभारी दिनारा के.एन शर्मा द्वारा उस क्षेत्र में गुम व्यक्तियों के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि रिन्कू शर्मा नाम का व्यक्ति काफी समय से लापता है जिसके परिजनों से शिनाख्तगी कराने पर ज्ञात हुआ कि संबंधित लाश रिन्कू शर्मा की है। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक रिन्कू शर्मा के घर पर अरमान खान नाम के व्यक्ति का आना जाना है अरमान खान से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर मृतक की हत्या करना कबूला। तत्पश्चात मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो अरमान के साथ मिलकर मृतक रिन्कू शर्मा की हत्या करने की बात कबूलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त सराहनीय कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी दिनारा एवं उनकी टीम को 10,000 रुपये पुरुष्कार देने की घोषणा की गई।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उ.नि. के.एन. शर्मा, चौकी प्रभारी थनरा सउनि विनोद गौतम, आर.हिमाचल, अंकेश, जीतेन्द्र गुर्जर, अरविन्द मांझी, रामवीर सिंह, पीकेश, पुष्पेन्द्र, म.आर. प्रभा लोधी, आर. चालक मनीष, सैनिक धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!