
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे एनएच 27 से आ रही हैं। जहाँ पर भयानक एक्सीडेंट क्रमांक 2 क्रॉसिंग पर हुआ। एक्सीडेंट जिसमें तेज रफ्तार एवं लापरवाही से शिवपुरी साइड से आ रहे ट्रक क्रमांक UP 75 AT 5409 ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बृजेश पाल को जो सेयोपुरा करैरा का बताया जा रहा है कुछ काम के लिए शिवपुरी की ओर आ रहा था। तभी अमोला क्रमांक 2 क्रॉसिंग पर लापरवाही से चला रहे ट्रक चालक ने बृजेश पाल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं उसकी बाइक शाइन होंडा गाड़ी ट्रक के नीचे आ गई जिसे तुरंत डायल 100 की सहायता से करेरा ले जाया गया एवं जानकारी के अनुसार उसे शिवपुरी रेफर कर दिया।






Be First to Comment